निशानेबाज़ अन्नुराज सिंह को रजत पदक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मई 2011

निशानेबाज़ अन्नुराज सिंह को रजत पदक.


  भारत की महिला निशानेबाज़ अन्नुराज सिंह ने 10 मीटर  एयर पिस्टल मुक़ाबले में  रजत पदक जीतने के साथ ही भारत के लिए ओलंपिक में एक और सीट पक्की कर दी है. अन्नुराज ने इससे पहले कभी निशानेबाज़ी के विश्व कप में कोई पदक नहीं जीता है.

योग्यता के दौर में अन्नुराज का स्कोर स्वर्ण पदक जीतने वाली यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच के बराबर ही 389 अंक था मगर उसके बाद फ़ाइनल में अन्नुराज 97.6 अंक ही बना सकीं.

स्वर्ण पदक विजेता कोस्तेविच ने 100.4 अंकों के निशाने लगाए. इस तरह अन्नुराज का कुल स्कोर 486.6 था जबकि कोस्तेविच का कुल स्कोर 489.4 रहा.

अन्नुराज सिंह की वरीयता इस मुक़ाबले से पहले 33वीं थी और इस जीत के साथ ही अन्नुराज ने 2012 ओलंपिक में भारत की एक सीट पक्की कर दी है. राइफ़ल निशानेबाज़ रोंजन सोढ़ी, गगन नारंग, हरि ओम सिंह और संजीव राजपूत भारत को ओलंपिक में सीट दिला चुके हैं यानी ये लंदन ओलंपिक में भारत की पाँचवीं सीट है.

इस प्रतियोगिता में काँस्य पदक यूरोपीय विजेता फ़्रांस की सेलीन गॉबरविले को मिला. वह सिर्फ़ 0.3 अंकों से अन्नुराज से पीछे रहीं. सेलीन ने 486.3 अंक क्वालिफ़िकेशन दौर में बनाए और 98.3 अंक फ़ाइनल में. इसी विश्व कप में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफ़ल मुक़ाबले में भारत के अभिनव बिंद्रा 14वें स्थान पर रहे और फ़ाइनल तक भी नहीं पहुँच सके. बीजिंग ओलंपिक में विश्व कप जीतने वाले बिंद्रा का योग्यता की दौर में स्कोर 600 में से 595 ही रहा.

कोई टिप्पणी नहीं: