चुनावकर्मी नक्सलियों के चंगुल से मुक्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मई 2011

चुनावकर्मी नक्सलियों के चंगुल से मुक्त.


बिहार के जमुई में रविवार को नक्सलियों ने जिन सात चुनावकर्मियों को बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद बंधक बना लिया था उन सभी को मंगलवार को सकुशल मुक्त करा लिया गया. सभी चुनावकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं.

 रविवार को बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण के मतदान के दिन जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के छुछुनरिया पंचायत में मतदान केन्द्र पर जा रहे एक वाहन को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था. इस घटना में वाहन के चालक अरुण मंडल की मौत हो गई थी जबकि एक चुनावकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया था. वाहन पर सवार सात लोग नागेश्वर मेहता, धीरज कुमार, नरेश साह, मनोज कुमार, कपिलदेव तांती, श्यामदेव वर्मा और ओमप्रकाश ठाकुर को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था. पुलिस इनका पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. 

कोई टिप्पणी नहीं: