जयललिता एक बार फिर मुख्यमंत्री बनी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2011

जयललिता एक बार फिर मुख्यमंत्री बनी.

 अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने सोमवार को मद्रास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। जलललिता ने अपने कैबिनेट में 33 मंत्रियों को शामिल किया है जिनमें 24 नए चेहरे हैं। यह तमिलनाडु का अब तक का सबसे बड़ा मंत्रीमंडल होगा।

जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश की तेलगूदेशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह और माकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन भी मौजूद रहे।तमिलनाडु के राज्यपाल एस एस बरनाला ने जयललिता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जयललिता को तमिलनाडु में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: