पाक-इंडीज टेस्ट में बीस हुए पगबाधा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2011

पाक-इंडीज टेस्ट में बीस हुए पगबाधा.

वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच जॉर्जटाउन में रविवार को खत्म हुए पहले टेस्ट मैच में 20 बार बैट्समैन एलबीडब्ल्यू आउट हुए जो टेस्ट क्रिकेट में नया रेकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट के 135 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जबकि किसी मैच में आधे विकेट केवल एलबीडब्ल्यू के कारण गिरे। संयोग से इससे पहले का रेकॉर्ड भी वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच 1992-93 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मैच के नाम था। उस मैच में एलबीडब्ल्यू के 17 फैसले दिए गए थे।

जॉर्जटाउन में रविवार के मैच में वेस्ट इंडीज के नौ जबकि पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पहली पारी में दोनों टीमों के 5-5 बैट्समैन एलबीडब्ल्यू आउट हुए जबकि दूसरी पारी में वेस्ट इंडीज के 4 और पाकिस्तान के 6 बैट्समैन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायरों की उंगली उठी।

कोई टिप्पणी नहीं: