फिर ऐबटाबाद जैसी कार्रवाई होगी :-ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मई 2011

फिर ऐबटाबाद जैसी कार्रवाई होगी :-ओबामा

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि यदि किसी आतंकवादी के पाकिस्तान में होने की पुख्ता जानकारी मिली , तो फिर ऐबटाबाद जैसी एक-तरफा कार्रवाई की जाएगी। उधर आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान में हो रहे ड्रोन हमले नहीं रोके गए, तो पाकिस्तान भी इसका जवाब देगा।

अमेरिका पहले भी साफ कर चुका है कि अमेरिका अल कायदा के आतंकवादियों के खिलाफ विश्व में कहीं भी कार्रवाई करेगा। लेकिन 2 मई को ऑपरेशन ओसामा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहली बार पाकिस्तान को साफ तौर पर चेताया है कि तालिबान का नेता मुल्ला उमर, या फिर रोई भी आतंकवादी पाकिस्तान में शरण लेता पाया गया, तो वे सीधी कार्रवाई करेंगे। यूरोप की यात्रा पर रवाना होने के पहले एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हालांकि अमेरिका किसी भी देश की संप्रभुता के बारे में जागरुक है, लेकिन हमारा पहला काम, अमेरिका की रक्षा करना है।

अमेरिका के 2 मई को ऑपरेशन ओसामा के बाद आईएसआई की लगातार आलोचना की जा रही है। पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी के प्रमुख पाशा इसके पहले भारत को भी धमकी दे चुके हैं कि यदि भारत ने ऐबटाबाद जैसा कोई ऑपरेशन किया, तो पाकिस्तान उसके चुनिंदा ठिकानों पर हमला कर देगा। अमेरिका की खूफिया एजेंसी आईएसआई के डिप्टी डायरेक्टर माइकल मोरेल पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। एक पाकिस्तानी अखबार के अनुसार आईएसआई चीफ ने, उनके साथ बातचीत में साफ कर दिया कि अमेरिका को पाकिस्तान के आदिवासी इलाकों में हो रहे ड्रोन हमले रोकने होंगे। यदि हमले जारी रहे तो पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। पाशा ने हाल ही में नाटो हेलीकॉप्टरों द्वारा पाकिस्तान के आसमान में घुसने को भी आपत्तिनजक बताया और कहा कि इन हमलों से अमेरिका और पाकिस्तान की खूफिया संगठनों – सीआईए और आईएसआई के संबंधों पर विपरीत असर पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: