
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के पहले नदी गश्त पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया. इस पहले नदी पुलिस थाना का उद्घाटन पटना जिले के फतुहा के मौजीपुर गांव में गंगा तट पर किया गया. राज्य में 18 स्थानों का चयन नदी थाना के लिए किया गया है, जल्द ही चार और नदी थाने बनाए जाने वाले हैं.
इन नदी थाने का मुख्य उद्देश्य नदियों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करवाना तथा नौकाओं के अवैध परिचालन पर रोक लगाना है. नदी थाना में मोटर लांच के साथ अन्य सुविधाएं होंगी. एक नदी थाना में एक तीन सहायक निरीक्षक (एसआई) समेत 41 पुलिसकर्मी रहेंगे. जल्द ही राज्य के बगहा, नौगछिया, सुपौल और दरभंगा में नदी थाने बनाए जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें