
दिल्ली में आज सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिनभर तेज हवाओं के साथ फुहारों का सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बादल छाये रहेंगे और दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की सम्भावना है।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें