बिहार में चुनावी हार के बाद आत्महत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मई 2011

बिहार में चुनावी हार के बाद आत्महत्या.

बिहार में गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव में मुखिया पद की एक महिला प्रत्याशी अपनी हार से इस कदर दुखी हुई की उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोरमत्थु पंचायत से दो बार मुखिया रहीं 35 वर्षीया मीरा देवी रविवार को अपने विपक्षी उम्मीदवार से करीब 200 मतों से चुनाव हार गईं थी। मीरा इस हार का सदमा नहीं झेल सकीं और घर पहुंचकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मीरा देवी प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के स्वयंभू कमांडर चुन्नु शर्मा की पत्नी थी, जिसे पुलिस ने वर्ष 2002 में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: