तमिलनाडु के मंत्री की दुर्घटना में मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मई 2011

तमिलनाडु के मंत्री की दुर्घटना में मौत.

तमिलनाडु के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन. मरियम पिचई की सोमवार सुबह तिरूवेलानगुरिचि में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एन. आर. शिवापथी भी घायल हो गए हैं। दोनों मंत्री अपने दल के साथ चेन्नै से समुदाय नेता पेरुमपिदुगुमुथारयर की मूर्ति पर फूल मलायें चढ़ाकर लौट रहे थे। पिचई का शव मदुरै लाया गया है। वह 60 वर्ष के थे।

पिचई ने 13 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में पूर्व परिवहन मंत्री को हराकर पश्चिम मदुरै सीट से चुनाव जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: