कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन सिफारिश खारिज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मई 2011

कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन सिफारिश खारिज.

केंद्र सरकार ने रविवार रात कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश खारिज कर दी। केंद्र सरकार का यह फैसला भारद्वाज का कर्नाटक में भाजपा के साथ तनाव शुरू होने के ठीक एक सप्ताह बाद आया है। कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश खारिज करने का निर्णय राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की। बैठक संप्रग सरकार द्वितीय के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह के समापन के कुछ ही देर बाद हुई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनका धैर्य खो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सोमवार को विदेश यात्रा पर जाने से पहले राज्यपाल की सिफारिशें खारिज करने की अपील की। भारद्वाज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बने दो साल भी नहीं हुए हैं। राज्य में उनके और येदियुरप्पा के बीच टकराव जारी है। पिछले साल भी उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई के संदर्भ में सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। लेकिन सदन में येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: