विजेंदर और अर्चना की शादी संपन्न. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मई 2011

विजेंदर और अर्चना की शादी संपन्न.

विजेंदर सिंह मंगलवार को फ्लाईंग क्लब में दिल्ली की साफ्टवेयर इंजीनियर अर्चना सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी में किसी तरह की तड़क भड़क नहीं थी तथा इसमें करीबी रिश्तेदार, परिजन तथा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज के साथी ही शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जो कि विजेंदर के दोस्त और मुक्केबाजी के शौकीन हैं, भी शादी में शरीक हुए। वह दस मिनट तक विवाह स्थल पर रहे और उन्होंने नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नवविवाहित जोड़ा अब भिवानी में विजेंदर के पैतृक गांव कालुवास जाएगा जहां शादी की भव्य पार्टी होगी। इसके बाद उनकी दिल्ली में भी पार्टी के आयोजन की योजना है। अराफुरा खेलों में कांस्य पदक जीतकर दो दिन पहले ही स्वदेश लौटे 25 वर्षीय विजेंदर रिपोर्टों के अनुसार पिछले चार साल से अर्चना के संपर्क में थे। अर्चना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग मे काम करती हैं।

शादी के बाद विजेंदर का व्यस्त कार्यक्रम है। उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी करनी है जिसकी शुरुआत सितंबर में विश्व चैंपियनशिप से होगी। उन्होंने अराफुरा खेलों में लाइट हैवीवेट (81 किग्रा) वर्ग में भाग लिया था लेकिन आने वाली प्रतियोगिताओं में वह फिर से मिडिलवेट (75 किग्रा) में शिरकत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: