कनिमोझी के जमानत पर सीबीआई को नोटिस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 मई 2011

कनिमोझी के जमानत पर सीबीआई को नोटिस.

जस्टिस बारीहोक ने कनिमोड़ी के याचिका पर कहा, "सीबीआई को 30 मई के लिए नोटिस जारी करो." वह इस मामले में सोमवार को पांच मीडिया महारथियों की जमानत याचिका को खारिज कर चुके हैं. अदालत ने सीबीआई से मामले की अगली सुनवाई पर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की अब तक की जांच का ब्योरा देने को भी कहा है.

डीएमके के मुखिया एम करुणानिधि की बेटी कनिमोड़ी और शरद कुमार ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की. विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 20 मई को गिरफ्तार करने के आदेश दिए. उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए विशेष अदालत ने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं, वे बहुत गंभीर हैं और इस मामले में गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. 43 वर्षीय कनिमोड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी जेल में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व टेलीकॉम मंत्री और डीएमके नेता ए राजा को भी रखा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: