राष्ट्रीय झंडे का कथित अपमान करने के मामले में यहां मद्रास हाईकोर्ट की बेंच में एक याचिका दायर कर सचिन तेंडुलकर, मंदिरा बेदी, सानिया मिर्जा और आईसीसी की एक महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। याचिकाकर्ता बी स्टालिन ने मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निरोधक कानून और प्रतीक व नाम के दुरुपयोग रोकने से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।
स्टालिन ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि आईसीसी की एक महिला वकील ने 31 मार्च को मोहाली स्टेडियम के बाहर तिरंगे झंडे की तस्वीर वाले गुब्बारों को कुचला था। वहीं तेंडुलकर ने मार्च 2010 में जन्मदिन का केक काटा था जिसपर तिरंगा बना हुआ था। जबकि एक स्पोर्ट्स कैंपेन में सानिया मिर्जा को एक गिटार पर पैर रखे दिखाया गया था जिस पर तिरंगा पेंट किया हुआ था।
वहीं मंदिरा बेदी ने ऐसी साड़ी पहनी थी जिसकी बॉर्डर पर राष्ट्रीय झंडा बना हुआ था। याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन डीसीपी ने उससे कहा था कि ये सितारे ‘राष्ट्रीय धरोहर’ हैं जिन्हें करोड़ों लोग पूजते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें