इंग्लैंड दौरे तक हो जाऊंगा फिट :- सहवाग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मई 2011

इंग्लैंड दौरे तक हो जाऊंगा फिट :- सहवाग

कंधे की चोट से उबर रहे विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा है कि वह टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के लिए खुद के फिट होने के प्रति आश्वस्त हैं। लंदन में कंधे का आपरेशन कराने के बाद सहवाग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं इंग्लैंड दौरे के लिए खुद को फिट कर पाऊंगा। इसीलिए मैंने समय रहते आईपीएल में खेलना रोक दिया और आपरेशन के लिए लंदन पहुंच गया।‘. सहवाग ने बताया कि वह छह से आठ हफ्ते में फिट हो जाएंगे। इस बीच छठे हफ्ते के बाद वह चेक अप के लिए अपने डाक्टर एंड्रयू वलास के पास दोबारा लंदन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन उनकी फिटनेस में सुधार हो रहा है।

सहवाग आईपीएल-2 के समय से ही कंधे की चोट से परेशान थे और इस कारण उन्हें गत वर्ष कई टूर्नामेंटों से बाहर रहना पड़ा था। इसी कारण टवेंटी-20 विश्व कप और भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी वे टीम के साथ नहीं थे। उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भी चोट के कारण नहीं चुना गया। विश्व कप के दौरान टीम में वापसी करने के बाद सहवाग ने आईपीएल-4 में खेलना शुरू किया और 11 मैच खेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गये। हालांकि तब तक उनकी टीम दिल्ली प्लेआफ की होड से बाहर हो गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: