अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक पूर्व सहयोगी ने कहा है कि अमेरिका समेत विश्व समुदाय बहुत भाग्यशाली है जो मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री हैं, तमाम उकसावे के बावजूद निजी रूप से खतरा उठाते हुए पश्चिमी सीमा पर संघर्ष से दूर हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर एक और आतंकवादी हमला हुआ तो शायद ऐसा नहीं हो सकेगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (सेवानिवृत्त) जेम्स जोन्स ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि मनमोहन सिंह भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत-पाक सीमा पर व्यक्तिगत रूप से खतरा उठाते हुए यह सुनिश्चित किया कि कोई उकसावे की घटना नहीं हो।
जनरल जोन्स ने कहा कि लेकिन यह एक संवेदनशील समय है क्योंकि पाकिस्तान की ओर से भारत पर एक और हमला होने पर प्रतिक्रिया को रोकना मुश्किल होगा, जिससे इस क्षेत्र को अत्यधिक अस्थिर कर देगा। करीब दो वर्षों तक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे जोन्स ने संवाददाताओं से कहा कि हमने यह संदेश उन्हें कई बार दिया है। ओसामा बिन लादेन मारा जा चुका है, इसलिए अब आशा करते हैं कि हम रिश्ते मजबूत कर सकते हैं और उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं जो हमारी सामूहिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें