
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गये जिसमें लड़कियों ने फिर बाजी मारी। सीबीएसई ने देशभर में अपने सात क्षेत्रों में 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इसमें 86.93 फीसदी लड़कियां सफल रहीं जबकि इसके मुकाबले 77.83 फीसदी लड़के ही कामयाबी हासिल कर सके। कुल मिलाकर इस वर्ष 81.71 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.84 फीसदी अधिक हैं।
कुल उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की सूची में चेन्नई शीर्ष स्थान पर रहा जहां 91.32 छात्रों ने कामयाबी हासिल की। इसके बाद अजमेर में 85.5 फीसदी जबकि दिल्ली तीसरे पायदान पर रही और यहां 85.45 फीसदी छात्र सफल रहे। इस वर्ष कुल 7,70,043,छात्र परीक्षा में शामिल हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.85 फीसदी अधिक है।
छात्र अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.cbse.nic पर देख सकते हैं या टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-11-7002 पर पूछताछ की जा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें