बेउर जेल उड़ाने की फ़ोन द्वारा धमकी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जून 2011

बेउर जेल उड़ाने की फ़ोन द्वारा धमकी.

बेउर जेल अधीक्षक ओपी गुप्ता से गुरुवार की रात जहां रंगदारी की मांग की गई वहीं शुक्रवार को दिन के दस बजे जेल के बेसिक फोन पर किसी ने जेल को उड़ाने की धमकी देकर पुलिस महकमे से लेकर जेल प्रशासन तक में सनसनी फैला दी। यही नहीं खुफिया एजेंसियों के भी नींद उड़ गए।

अधीक्षक से रंगदारी व जेल को उड़ाने की धमकी के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने जेल सुरक्षा की समीक्षा की और जेल के भीतर व बाहर पुलिसिया गश्त तेज कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक के बयान पर बेउर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तमाम विन्दुओं पर छानबीन करने में जुटी है। एडीजी मुख्यालय राजवर्धन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है। इस जेल में कई कुख्यात माओवादी व अपराधियों बंद हैं।

पुलिस उस मोबाइल का पता लगाने में जुटी है जिससे अधीक्षक से उनके मोबाइल पर रंगदारी की मांग की गई थी। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात लगभग नौ बजे श्री गुप्ता के माबाइल पर अपने को प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का स्वंयभू कमांडर बताने वाला चमल सिंह ने उनसे रंगदारी की मांग की। उसने कहा कि वह दिल्ली से बात कर रहा है। अभी पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी थी कि शुक्रवार को दस बजे जेल के बेसिक फोन पर किसी ने फोन कर यह धमकी दी कि शुक्रवार की रात जेल को उड़ा दिया जाएगा और जहानबाद जेल ब्रेक कांड दोहराते हुए इसमें बंद माओवादियों को जेल से छुड़ा लिया जाएगा। पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए जेल के आसपास की झोपड़ियों को हटा दिया। पास की अस्थायी दुकानों व होटलों को भी हटाया गया। चारों ओर पहरा सख्त कर दिया गया। जेल के पास से गुजरने वाले लोगों और आसपास घरों पर पुलिस की पैनी नजर है। इधर फुलवारीशरीफ डीएसपी राकेश दुबे ने बताया कि अधीक्षक के बयान पर बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं: