बान की मून दोबारा मनोनीत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जून 2011

बान की मून दोबारा मनोनीत.


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव महासचिव बान की मून को इस पद पर दोबारा मनोनीत किए जाने के लिए समर्थन प्रस्ताव पारित किया है। 

 परिषद के अध्यक्ष नोएल नेल्सन मेसन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नियुक्ति के लिए अनुशंसाओं पर विचार के लिए 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने महासभा से अनुशंसा की है कि बान की मून को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद पर जनवरी 2012 से दिसंबर 2016 के एक और कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाए। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सुरक्षा परिषद की अनुशंसा के आधार पर महासचिव की नियुक्ति करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: