सत्य साईं के कमरे से सोना, विदेशी मुद्रा बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2011

सत्य साईं के कमरे से सोना, विदेशी मुद्रा बरामद.


 सत्य साई के अवसान के बाद से बंद पड़े कमरे को गुरूवार को खोला गया है। सूत्रों के मुताबिक कमरे से करीब 450 किलो सोना मिला है। साथ ही बड़ी मात्रा में हीरे जवाहरात बरामद हुए हैं। कमरे से भारी मात्रा में भारतीय व विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। बैंक के अधिकारियों ने पांच जीपों में भरकर पैसों को पुट्टापर्थी के बैंकों में जमा करया है। बैंक के अधिकारी अभी भी पैसों की गिनती में लगे हैं। पैसों की गिनती के लिए तीन मशीनें लगाई गई है। कमरे से सांई की वसीयत के कागज भी मिले हैं। सत्य साईं के कमरे से करोड़ों के सोना और विदेशी मुद्रा  का कमरा खुला मिला

गुरूवार को सत्य सांई ट्रस्ट के तीन सदस्यों की मौजूदगी में सत्यसांई का कमरा खोला गया। इस मौके पर सांई के भतीजे रत्नाकर और सहयोगी सत्यजीत के अलावा पुलिस और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि कमरा सत्य साई के अस्तपाल में भर्ती होने के बाद से ही बंद था। मीडिया में आई रिपोर्टो में इस कमरे में करोड़ो की नगदी और सोना छिपे होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन कमरे को खोलने को लेकर ट्रस्ट और सांई के परिवार के सदस्यों के बीच कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। कुछ लोग चाहते थे कि सत्य सांई का कमरा उनके भक्तों की मौजूदगी में खोला जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: