बंधक भारतीय नाविक दिल्ली पहुंचे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जून 2011

बंधक भारतीय नाविक दिल्ली पहुंचे.


 पूरे दस महीने बाद सोमालियाई समुद्री डाकुओं द्वारा बंधक बनाकर रखे गए छह भारतीय नाविक अब दिल्ली पहुंच गए हैं।  ये नाविक मिस्र की एमवी स्वेज में फंसे हुए थे, जिसे सोमालियाई नाविकों ने पिछले दस माह से कैद कर रखा था।

दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी नाविकों के परिजन, दोस्त और रिश्तेदार उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे। मौत के मुंह से निकलकर आए इन नाविकों देखते हुए उनके परिजनों पर बच्चों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। हवाई अड्डे का सारा माहौल ही भावुक हो गया। छोटे-छोटे बच्चे भी पिता को पाकर बेहद खुश नजर और ‘वेलकम पापा’ के बैनरों के साथ उनका स्वागत किया।  नाविकों के परिजनों ने पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया।

अंसार बर्नी के प्रयासों से ही एमवी स्वेज पर सवार 22 लोगों की जान बची। बर्नी ने फिरौती की रकम जमा करवाकर डाकुओं को दी और उसके बाद ही उनकी रिहाई सुनिश्चित हो सकी।  समुद्री डाकुओं ने मिस्र के इस जहाज पर तैनात 11 मिस्री, छह भारतीय, 4 पाकिस्तानी और एक श्रीलंकाई नागरिक को फिरौती के रकम 20 लाख डॉलर मिलने के बाद रिहा कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: