मृत्युदंड को माफ़ कर देना चाहिए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जून 2011

मृत्युदंड को माफ़ कर देना चाहिए.


 झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि 19 लोगों की हत्या के लिए चार नक्सलियों को सुनाया गया मृत्युदंड कठोर सजा है। उन्होंने कहा कि यदि वे समाज की मुख्यधारा में आने को राजी हों तो उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए।

मरांडी का पुत्र अनूप मरांडी भी 2007 के नरसंहार में मारा गया था। मरांडी ने कहा कि मुझे मृत्युदंड के बारे में पता चला है। मुझे लगता है कि यह सजा कठोर है। यदि दोषी ठहराये गए नक्सली समाज की मुख्यधारा में आने को राजी हों तो उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए।

मरांडी ने जमशेदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार को नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का रास्ता खोलना चाहिए। इस नरसंहार के लिए चार नक्सलियों-जीतन मरांडी, छत्रपति मंडल, मनोज राजवार और अनिल राजवार को दोषी ठहराते हुए गिरीडीह जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आई डी मिश्रा ने गुरुवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
 26 अक्टूबर 2007 को करीब 100 नक्सलियों ने गिरीडीह जिले के चिल्खारी गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हमला करके 19 लोगों की हत्या कर दी थी।

1 टिप्पणी:

govind verma ने कहा…

taki khule aam apraadh ho.