खुलासा करूंगा घोटालों के पीछे कौन है:-शरद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2011

खुलासा करूंगा घोटालों के पीछे कौन है:-शरद.

देश में भ्रष्टाचार को लेकर बवाल मचा हुआ है। भ्रष्टाचारकी इस लड़ाई में जद यू के शरद यादव भी शामिल हो गएहैं। उन्होंने कहा है कि वे मानसून सत्र में लोकसभा सभी मेंपेश होने वाले बिल में भ्रष्टाचार के बड़े मामलों से पर्दा उठासकते हैं। शरद यादव ने कहा कि वे इस बात का भीखुलासा करेंगे कि देश में हो रहे घोटालों के पीछे कौन है।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 2जी स्पेक्ट्रम, आदर्शसोसाइटी घोटाला और कॉमनवेल्थ् जैसे बड़े घोटाले हुएहैं। इस सभी घोटालों का खुलासा मानसून सत्र के दौरानकिया जाएगा। देश में भ्रष्टाचार पर चल रहे आंदोलन पर शरद यादव ने कहा कि इस समय कांग्रेस, बीजेपी औरसिविल सोसाइटी के बीच कव्वाली चल रही है। इसका कोई नतीजा आने वाला नहीं है।

शरद यादव ने कहा कि कोई भी आंदोलन राजनैतिक पार्टियों की मदद के बिना कोई भी आंदोलन पूरा नहीं होसकता है। अन्ना हजारे के आंदोलन में भी राजनैतिक पार्टियां उनके साथ हैं। भ्रष्टाचार इस समय देश की राजधानीदिल्ली से लेकर गांव-गांव तक पहुंच गया है।

लोकपाल बिल पर शरद यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पिछले कई महीनों से ड्रामा चल रहा है। उन्होंने कहा किकिस घोटाले में कौन शामिल है इसकी उन्हें जानकारी है। जल् ही लोकसभा में इन घोटालों का खुलासा कियाजाएगा।

‍‍ ‍‍ ‍‍‍‍‍ ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

कोई टिप्पणी नहीं: