कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2011

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार.


   भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर जारी बहस के बीच देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों की जुबानी जंग अब ओछी बयानबाजी में तब्दील हो गई है। कांग्रेस को मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम और ओसामा बिन लादेन की औलाद बताने के बाद नितिन गडकरी के बयान से भड़की कांग्रेस ने अब बीजेपी अध्यक्ष पर पलटवार किया है। 

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी बी. के हरिप्रसाद ने गडकरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक जोकर हैं जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के लायक नहीं है। हरिप्रसाद ने बीजेपी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं पर भी निशाना साधा।  उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक श्माशान में भूत प्रेत की तरह नाचती रहीं। हरिप्रसाद ने कहा कि बीजेपी में ऐसे नेता हैं जो दिन नहीं रात में राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर भूत प्रेतों की माफिक नाचते हैं। ये बेशर्म लोग हैं।

हरिप्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जो लोग जिन्ना की मजार पर जा कर माथा टेकते हैं, वह गांधी की समाधि आकर नाचते हैं यह गांधी का अपमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: