भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई हैं।
सायना ने शनिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी शओ चेह चेंग को 21-14, 14-21, 21-17 से शिकस्त दी।
सायना ने इस जीत के साथ ही चेंग से पिछले हार का बदला भी चुकता कर लिया। इससे पहले, चेंग ने सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में सायना को हराया था।
उल्लेखनीय है कि सायना ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की टिने बायुन को 21-19, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें