पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कासिम उमर ने यह माना है कि उसने मैच फिक्स करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को घूस देने में एशियाई सट्टेबाजों की मदद की है। उमर ने ‘कॉट ऑन’ नाम की एक किताब में विश्व क्रिकेट में सट्टेबाजी, हत्या, अपहरण, जान से मारने की धमकी जैसी चीजें सामने लाई हैं।
उमर ने स्वीकार किया है कि किस तरह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने बोतल की ढक्कन का इस्तेमाल गेंद का आकार खराब करने में किया गया था और इसकी बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को कराची टेस्ट में मात दी थी। किताब में उमर ने यह भी बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेटरों ने किस तरह एयरपोर्ट से ड्रग्स बल्ले और गेंद में छुपाकर ले जाते थे।
26 टेस्ट और 31 वनडे खेल चुके कासिम ने ‘कॉट ऑन’ में कई दिग्गजों के नाम लिए हैं। यह किताब लंदन के पत्रकार ब्रायन रैडफोर्ड ने लिखी है। आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने लंदन से टेलीफोन पर एक पाकिस्तानी अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में भारत पर पाकिस्तान को हर खेल खासकर क्रिकेट से बाहर करने का आरोप लगाया है। मनी ने कहा है कि भारत पैसे के दम पर सब खेलों पर अपना कब्जा जमाना चाहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें