पेट्रोलियम मंत्री की भतीजी का कत्ल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जून 2011

पेट्रोलियम मंत्री की भतीजी का कत्ल.


 केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी की भतीजी किरन रेड्डी का कत्ल हो गया है। खबर ये भी आ रही है कि किरन के पिता के कहने पर उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरन रेड्डी को अपोलो अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है।

 पैट्रोलियम मंत्री की भतीजी डा, किरण की शादी पांच साल पहले डॉक्टर चैतन्य रेड्डी से की गई थी। दोनों को चार साल की बेटी भी है। मौत से एक दिन पहले रात में दोनों मियां-बीवी एक पार्टी से लौटे थे। पार्टी चैतन्य  रेड्डी के घर पर थी। पार्टी से लौटने के बाद दोनों लोगों में कोई बात-चीत नहीं हुई दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गये।

चैतन्य रेड्डी का कहना है कि जब वो दूसरे दिन सो कर उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी किरन को अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद उसे वो अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां  थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन किरन के घरवालों को चैतन्य रेड्डी और उसके भाई पर शक है उन्होंने उन पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने चैतन्य रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण किरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आयी है लेकिन खबर आ रही है उसके हिसाब से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि किरन की हत्या की गई है क्योंकि उसकी मौत सिर पर किसी भारी चीज के वार के कारण हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: