विलासराव ने नियमों को तोड़कर सदस्यता दी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जून 2011

विलासराव ने नियमों को तोड़कर सदस्यता दी.


पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने आखिरकार मान लिया कि उन्होंने नियमों में ढील देकर सेना के दो आला अफसरों को आदर्श सोसायटी की सदस्यता दी। ये दो अफसर हैं, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर और जनरल एन.सी.विज। देशमुख के हलफनामे से साफ हो गया है कि नेताओं से साठ-गांठ कर सेना के अफसरों ने आदर्श सोसायटी में फ्लैट हासिल किए, जिसे अब सेना ही सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बता रही है।  

जनरल दीपक कपूर और जनरल एन.सी.विज की राष्ट्रसेवा से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने नियमों को तोड़कर दोनों को आदर्श सोसायटी की सदस्यता दे दी। खुद विलासराव देशमुख ने शुक्रवार को जांच आयोग के सामने हलफनामा पेश करके ये बात मानी है। देशमुख ने लिखा है-मैंने मेंबरशिप के लिए आवश्यक डोमिसाइल सर्टिफिकेट के नियम को शिथिल किया। जनरल दीपक कपूर और जनरल विज के केस में मैंने ऐसा किया।

देशमुख के मुताबिक कपूर और विज की सामाजिक हैसियत और राष्ट्र की सेवा में बिताए गए उनके जीवन को देखते हुए, ये फैसला मेरे ख्याल से बिल्कुल सही था। दोनों सेना के वरिष्ठतम अधिकारी थे, जब उन्होंने आवेदन दिया था तो सेना के अधिकारियों के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं थी, ये प्रावधान 2007 में लागू किया गया। उनकी सेवा और रिटायर्ड आर्मी चीफ होने के नाते मैंने स्पेशल केस के तौर पर सदस्यता मंजूर की थी। साथ ही ये भी लिखा था कि इसे भविष्य में नजीर ना माना जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: