धोनी जल्द लेफ्टिनेंट कर्नल बनेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जून 2011

धोनी जल्द लेफ्टिनेंट कर्नल बनेंगे.


 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जल्द लेफ्टिनेंट कर्नल बनेंगे। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने धोनी को प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक देने की अनुशंसा रक्षा मंत्रालय से की है।

धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजे जाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र लिखा था और इसी संदर्भ में मुंडा ने कल इसकी अनुशंसा की थी। पत्र में कहा गया था कि अगर झारखंड सरकार को कोई आपत्ति नहीं हो तो धोनी को यह सम्मान रक्षा मंत्रालय से दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मुंडा ने इस पर अपनी सहमति दे दी है और अब जल्द ही धोनी को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद रैंक मिलेगा।
मालूम हो कि विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने थल सेना अध्यक्ष जनरल बी के सिंह से मुलाकात की थी और उस दौरान जनरल सिंह ने धोनी के समक्ष टेरिटोरिलय आर्मी में मानद पद ग्रहण करने का प्रस्ताव रखा था और धोनी ने इसे स्वीकार कर लिया था।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिलदेव को 24 सितंबर 2008 को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था जबकि सितंबर 2010 में सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन का मानद पद मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं: