सरबजीत सिंह की बहन को मिलने की इजाजत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जून 2011

सरबजीत सिंह की बहन को मिलने की इजाजत.


पाकिस्तान की एक अदालत ने कोट लखपत जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर को आज उससे मिलने की इजाजत दे दी और वह कल जेल में अपने भाई से मिल सकेंगी. 

सरबजीत को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चार बम विस्फोटों में कथित भूमिका के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी. 1990 में हुए इन धमाकों में 14 लोगों की मौत हो गई थी.

पाकिस्तान में कैद इस भारतीय नागरिक के वकील अवैस शेख ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह किया था कि दलबीर कौर को जेल में उसके भाई से मिलने की इजाजत दी जाए.

मुख्य न्यायाधीश इजाज चौधरी ने आज सुबह याचिका पर सुनवाई की और दलबीर कौर को गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे जेल के भीतर उसके भाई से मिलने की अनुमति प्रदान कर दी. सरबजीत से मिलने और पाक सरकार से उसकी रिहाई का आग्रह करने के लिए कौर छह जून को लाहौर पहुंची थीं. पिछली बार 2008 में कौर और परिवार के अन्य सदस्य सरबजीत से मिलने पाकिस्तान आए थे. परिवार का दावा है कि सरबजीत निर्दोष है और बम विस्फोटों से उसका कोई लेना देना नहीं है. वह नशे की हालत में सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था. सरबजीत को 2008 में फांसी दी जानी थी लेकिन पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के हस्तक्षेप के बाद उसकी सजा ए मौत अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई.

कोई टिप्पणी नहीं: