दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे को जे.पी. पार्क में अनशन के लिए दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्ना ने जो हलफनामा सौंपा था वह अधूरा था। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने जे.पी. पार्क और आस-पास के इलाके में धारा 144 लगाने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि अगर 16 अगस्त को अन्ना हजारे और उनकी टीम बिना इजाजत के यहां धरना व अनशन के लिए आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
पुलिस ने कहा कि अन्ना की टीम को जे.पी. पार्क में धरना व अनशन की अनुमति लेने के लिए सभी 22 शर्तें माननी होंगी, तभी इजाजत दी जाएगी। उधर टीम अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल और सुपर कॉप किरण बेदी ने कहा कि पुलिस अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें