वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त.


भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 मंगलवार दोपहर बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर उड़ान भरने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार फ्लाइंग आफिसर एम एस पिल्लई की घटनास्थल पर मौत हो गई। वायुसेना ने इस हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

वायुसेना के नाल एयरबेस पर मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे फ्लाइंग आफिसर पिल्लई लड़ाकू विमान मिग 21 में नियमित उड़ान के लिए रवाना हुए। लेकिन विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने से एयरबेस से कुछ दूरी पर जाकर उसका संतुलन बिगडऩे लगा। विमान में आग लगने पर पायलट ने पैराशूट की मदद से निकलने का प्रयास किया। लेकिन विमान तेज धमाके के साथ एयरबेस के नजदीक सूने खेत पर आ गिरा। वहीं विमान से निकलने के बावजूद फ्लाइंग आफिसर की जमीन के बल नीचे गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई। विमान का मलबा खेत में बिखर गया। 
हादसे की सूचना मिलते ही वायुसेना के विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंच पायलट के शव के कब्जे में लिया। साथ ही विमान का ब्लैक बाक्स तलाश शुरू की गई। हादसे की सूचना मिलने पर बीकानेर एसपी हबीब खान गौरान सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रक्षा प्रवक्ता एस डी गोस्वामी ने बताया कि मिग 21 हादसे की जांच के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: