जम्मू कश्मीर में 5 आतंकी मारे गए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

जम्मू कश्मीर में 5 आतंकी मारे गए.

जम्मू कश्मीर राज्य में हुई तीन मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी मार गिराए। कुपवाड़ा में 2 पुलवामा में 1 और किश्तवाड़ में 2 आतंकी मारे गए। पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 15 लोग घायल हुए हैं। 

जानकारी अनुसार वृहस्पतिवार को सेना की 11वीं आरआर और पुलिस ने एक संचुक्त आपरेशन गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के डिविजनल कमांडर सहित उसके सहयोगी को मार गिराया।

सूचना के मुताबिक सेना और पुलिस को किश्तवाड़ से आठ किमी दूर केशवा में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। ये आतंकी एक घर में शरण लिए हुए थे। मारे गए आतंकियों की पहचान हबीब गुज्जर उर्फ सलमान डिविजनल कमांडर-लश्कर-ए तैयबा तथा इरशाद अहमद निवासी छात्रू निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। मौके से एके-47 राइफल, 135 राउंडस, दो चीनी ग्रेनेड तथा दो मैट्रिक्स शीट बरामद हुए हैं।

कुपवाड़ा के किरन सेक्टर में बुधवार रात को आरआर के जवानों ने कुछ लोगों की संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में वीरवार सुबह 2 आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है।  पुलवामा में भी बुधवार रात को पुछुल गांव में सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय आतंकी को घेरे में लिया। यह आतंकी एक ग्रामीण के मकान में छिपा हुआ था। 10 घंटे की मुठभेड़ के बाद इस आतंकी को मार गिराया गया। आतंकी की पहचान लश्कर के जिला कमांडर शकूर अहमद तेली के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से 1 एके 47 भी बरामद हुई है।

मुठभेड़ के दौरान ही भारी संख्या में लोग जमा हो गए और सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ ने पथराव भी किया। सुरक्षाबलों ने जब लोगों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस का प्रयोग किया। इसपर गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को आग लगा दी। इसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में डीएसपी हैडक्वार्टर अब्दुल रशीद तथा एसएचओ काकपोरा भी शामिल है। आईजी दिलबाग सिंह ने बताया कि किश्तवाड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकियों के बाद डोड़ा, किश्तवाड़ तथा रामबन में पूरी तरह से लश्कर का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि सलमान के साथ जो दूसरा आतंकी मारा गया है वह कुछ दिन पहले ही आतंकवाद में शामिल हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: