आचार्य के पेश न होने पर सीबीआई जाएगी कोर्ट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

आचार्य के पेश न होने पर सीबीआई जाएगी कोर्ट.


सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्‍यूरो) के समन पर आचार्य बालकृष्‍ण के टालू रवैये से ब्‍यूरो नाराज है। बताया जा रहा है कि अब अगर आचार्य ने समन की अनदेखी की तो ब्‍यूरो हाईकोर्ट की शरण में जा सकता है और उनकी गिरफ्तारी का अनुरोध भी कर सकता है।

फर्जी दस्‍तावेज के आधार पर पासपोर्ट लेने के मामले में सीबीआई बाबा रामदेव के सबसे करीबी सहयोगी के खिलाफ जांच कर रही है। उन्‍हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पासपोर्ट लाने का बहाना कर नहीं आए। उन्‍होंने दो-तीन दिन की मोहलत मांगी। सीबीआई ने खिन्‍न होकर गुरुवार तक की मोहलत दी और आज शुक्रवार को फिर पेश होने के लिए नोटिस भिजवाया। सूत्र बता रहे हैं कि अगर आचार्य ने अब भी आने में आनाकानी की तो सीबीआई हाईकोर्ट के सामने मामला ले जाएगी।

कोर्ट के आदेश पर ही 3 अगस्‍त को आचार्य सीबीआई के सामने पेश हुए थे। इससे पहले उन्‍होंने सीबीआई के समन को दो बार अनदेखा कर दिया था। गुरुवार को आचार्य का जन्‍मदिन था और पतंजलि योगपीठ में उन्‍होंने धूमधाम से जन्‍मदिन मनाया। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की इन सब बातों पर नजर है और इन्‍हें हाईकोर्ट में आचार्य के खिलाफ दलील के तौर पर इस्‍तेमाल किए जाने की भी तैयारी है। इस लिहाज से सीबीआई में अपना केस मजबूत करने की तैयारी चल रही है।

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि उनका तथा उनके संस्थानों का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाना है। इसलिए चुनाव और चुनाव में किसी के समर्थन-विरोध से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आंदोलन से पहले बाबा लगातार कहते रहे थे कि वह देश को राजनीतिक विकल्‍प मुहैया कराएंगे और 2014 के चुनाव में लोकसभा की सभी सीटों पर उम्‍मीदवार उतारेंगे। गुरुवार को सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण के जन्‍मदिन के मौके पर उन्‍होंने राजनीति से कोई वास्‍ता नहीं होने की बात कही। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की सहयोगी संस्था भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्‍य और पूर्व आइएएस अधिकारी अरुण भाटिया ने पूना (महाराष्ट्र) नगर निगम चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस बारे में एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि हम न तो किसी को चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं और न ही किसी को चुनाव लड़वा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: