90 वर्षीय पी सी एलेक्‍जेंडर का निधन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

90 वर्षीय पी सी एलेक्‍जेंडर का निधन.


पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी के सलाहकार रहे पीसी एलेक्‍जेंडर का बुधवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय तमिलनाडु और महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भी रह चुके हैं। उन्‍हें पिछले 2 महीने से ह्दय रोग की बीमारी थी। उन्‍हें मद्रास के मद्रास मेडिकल मिशन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुबह 8:32 मिनट पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक निवास केरल के कोट्टूपुरम क्षेत्न में किया जाएगा। 

एलेक्‍जेंडर डीएमके के शासनकाल में 1988 से लेकर 1990 तक तमिलनाडु के राज्‍यपाल रहे थे। इसके बाद वे 1993 से लेकर 2002 तक महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रहे। इसके बाद वे निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में 2002 से लेकर 2008 तक महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे। वे राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी कई उच्‍च पदों पर भी रहे।

1948 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में हुआ था। वे इतिहास और अर्थशास्‍त्र से स्‍नातकोत्‍तर थे। एक समय उन्‍हें राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा था। 2007 में ऐसी उम्‍मीद थी कि वे राष्‍ट्रपति बन सकते हैं। 1996 से लेकर 1998 तक वे गोवा के भी राज्‍यपाल रहे थे। जो उनके पास अतिरिक्‍त कार्यभार था।

कोई टिप्पणी नहीं: