अयोध्या मामले में याचिका स्वीकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

अयोध्या मामले में याचिका स्वीकार.


सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय राम जन्‍मभूमी पुनरूद्वार समिति द्वारा दायर किये गये याचिका को स्‍वीकार कर लिया है। सर्वोच्‍य न्‍यायालय के न्‍यायमूर्ति ने याचिका को स्‍वीकार कर उसे मुख्‍य मामले से संबद्ध कर दिया है। 

 राम जन्‍म भूमि विवादास्‍पद ढ़ाचे को लेकर 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने याचिका का विरोध किया था। इस मामले में हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच का कोई फैसला भी नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने आज क‍हा कि सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड की आपत्ति बरकरार रहेगी और सुनवाई के दौरान इस पर गौर किया जायेगा।

उच्च न्यायालय के फैसले में पिछले वर्ष विवादित स्थल को तीन दावेदारों के बीच तीन हिस्सों में बांटने का निर्देश दिया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने 9 मई 2011 को इस फैसले को ‘विचित्र और चकित’ करने वाला बताते हुए उसे स्थगित कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार को अखिल भारतीय राम जन्मभूमि पुनरुद्धार समिति द्वारा दायर एक याचिका स्वीकार कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं: