१९ खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

१९ खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार.

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील खेल दिवस (29 अगस्त) के दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगी।

इस वर्ष सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इससे पहले किसी कैलेंडर वर्ष में 15 से अधिक खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि की गई है।

अर्जुन पुरस्कारों के अलावा खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के नामों की भी घोषणा की।
निशानेबाज गगन नारंग को इस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा जबकि क्रिकेटर जहीर खान, राष्ट्रमंडल खेलों में टेनिस में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव देवबर्मन, फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री और बैड़मिंटन युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
पूर्व फुटबाल खिलाड़ी शब्बीर अली को ध्यानचंद अवार्ड से नवाजा जाएगा। राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को पांच लाख रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों में :
राजीव गांधी खेल रत्न : गगन नारंग (निशानेबाजी)
अर्जुन पुरस्कार : राहुल बनर्जी (तीरंदाजी), प्रीजा श्रीधरन (एथलेटिक्स), विकास गौड़ा (एथलेटिक्स), ज्वाला गुट्टा (बैड़मिंटन), सुरंजय सिंह (मुक्केबाजी), जहीर खान (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबाल), आशीष कुमार (जिमनास्टिक), राजपाल सिंह (हॉकी), राजेश कुमार (कबड्डी), तेजस्वीनी सावंत (निशानेबाजी), वीर धवल खड़े (तैराकी), सोमदेव देवबर्मन (टेनिस), संजय कुमार (वॉलीबॉल), रवींद्र सिंह (कुश्ती), नायब सूबेदार काटुलू रविकुमार (भारोत्तोलन), वांगखेम संध्यारानी देवी (वुशू), प्रशांत करमाकर (तैराकी-पैरालम्पिक)।
द्रोणाचार्य अवार्ड : इनुकुर्थी वेंकटेश्वर राव (मुक्केबाजी), देवेद्र कुमार राठौर (जिमनास्टिक), रामफल (कुश्ती), कुंतल रॉय (एथलेटिक्स) और राजेंद्र सिंह (हॉकी)।
ध्यानचंद पुरस्कार : शब्बीर अली (फुटबाल), सुशील कोहली (तैराकी) और राजकुमार (कुश्ती)।

कोई टिप्पणी नहीं: