नक्सलियों को भगाने के आरोपी जेलकर्मी . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

नक्सलियों को भगाने के आरोपी जेलकर्मी .

झारखंड के सरायकेला जेल से दो खूंखार नक्सलियों समेत छह कैदियों के जेलर को हथियार दिखा कर भाग जाने के सनसनीखेज मामले में कल रात मुख्य वार्डन समेत तीन जेलकर्मियों को मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया मुख्य वार्डन उमाशंकर मिश्रा वार्डन योगेन्द्र पासवान तथा अनुबंध पर नियुक्त सुरक्षाकर्मी सेंगा बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नक्सलियों बलराम साहू और सुमरा हांसदा ने 17 अगस्त की शाम फिल्मी अंदाज में जेलर को रिवाल्वर दिखा कर मेन गेट खुलवाया था और फरार हो गए थे। इसी दौरान चार अन्य कैदी भी भाग निकले थे। इस घटना में तीनो जेलकर्मियों की मिलीभगत बताई गई है।

राज्य के कारा महानिदेशक वी के सिंह और निदेशक आर के दूबे ने कल जेल का दौरा करने के बाद मुख्य वार्डन और वार्डन को निलंबित तथा अनुबंध कर्मी को बर्खास्त कर दिया था। उधर फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष कार्यबल गठित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: