वरुण जन लोकपाल विधेयक पेश करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

वरुण जन लोकपाल विधेयक पेश करेंगे.


भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की टीम द्वारा तैयार किए गए जन लोकपाल विधेयक को एक निजी सदस्य के विधेयक के रूप में लोकसभा में पेश करेंगे।
  
वरुण गांधी ने कहा, ''मैंने नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज से इस मुद्दे पर चर्चा की है। मुझे आशा है कि इस तरीके से मैं संवैधानिक प्रक्रिया में एक छोटा-सा योगदान कर सकूंगा।''

वरुण गांधी को उम्मीद है कि यह विधेयक अधिकार प्राप्त व्यक्तियों को जवाबदेह बनाएगा। उन्होंने कहा, ''मैं इस बारे में चर्चा नहीं कर रहा हूं कि यह एक उत्तम विधेयक है। लेकिन यह विधेयक इसके पहले देश में बने विधेयकों से बेहतर है। मैं सोचता हूं कि विरोध प्रदर्शन करने के बदले, मैं अपने तरीके से इस दिशा में एक छोटा-सा योगदान कर सकता हूं।''

कोई टिप्पणी नहीं: