अरविंद जाधव को एअर इंडिया के सीएमडी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह रोहित नंदन को नया प्रमुख बनाया गया है। 54 वर्षीय नंदन 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने नया पद संभाल लिया। वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। नंदन को तीन वर्ष के लिए एयरलाइन का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) बनाया गया है। वहीं, जाधव को कर्नाटक भेजा गया है। जाधव को यह पद नौ माह पहले छोड़ना पड़ा।
शुक्रवार को एयर इंडिया की बदहाली पर विपक्ष ने लोकसभा में सरकार पर जमकर हमले किए। भाजपा व वामदलों की ओर से मामले पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बहस के दौरान एकजुट विपक्ष ने सीधे प्रधानमंत्री व उनके कार्यालय को लपेटे में लिया। नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि के बहस का जवाब न दे पाने के चलते मामला और भी उलझ गया। रवि का गला खराब होने की वजह से उनकी ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने बहस का जवाब देते हुए कहा कि सरकार आर्थिक संकट से जूझ रहे एयर इंडिया को दोबारा पटरी पर लाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें