पाकिस्तान के 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के नागरिकों को बधाई देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान का प्रतिबद्ध सहयोगी और मित्र है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में क्लिंटन ने कहा है कि आप लोग इस विशेष दिन का उत्सव मनाएं। आप जानते हैं कि अमेरिका आप लोगों के प्रतिबद्ध सहयोगी और मित्र के तौर पर आपके साथ खड़ा है।
क्लिंटन ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा और यहां के नागरिकों के तरफ से मैं पाकिस्तान की जनता को 14 अगस्त को मनाये जाने वाले 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में अपनी स्वतंत्रता के बाद आपने अपने देश को मजबूत बनाने का काम किया है और अपनी संस्कृति तथा इतिहास को पूरा सम्मान दिया है। हिलेरी ने कहा कि खुशी के इस मौके पर अमेरिका आपके साथ है और हम पाकिस्तान की जनता के साथ दोनों देशों में शांति और समद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें