छत्‍तीसगढ़ में एक बड़ी नक्सली हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

छत्‍तीसगढ़ में एक बड़ी नक्सली हमला.


छत्‍तीसगढ़ के जंगलों में नक्सिलयों ने एक बड़ी नक्‍सली हमले को अंजाम दिया। शुक्रवार को नक्‍सलियों ने घात लगाकर पुलिस के एक दस्‍ते पर हमला बोल दिया। इस हमले में 9 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि इस हमले में 1 नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिसकर्मी ट्रक से अपने शिविर की तरफ लौट रहे थे। नक्‍सलियों ने विस्‍फोटक की मदद से उस ट्रेक्‍टर को उड़ा दिया और पुलिस दस्‍ते पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला राजधानी रायपुर से लगभगर 500 किलोमीटर दक्षिण की ओर किया गया। 

इलाके में पुलिस जब एक नक्‍सली कार्रवाई को अंजाम देकर लौट रही थी उसी समय नक्‍सलियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। हमला इतना अचानक था कि पुलिस जवानों को जवाबी कार्रवाई का समय भी नहीं मिल पाया। इससे पहले बस्‍तर में पुलिस और नक्सिलियों के बीच गोलीबारी हुई थी जिसमें 2 नक्‍सली मारे गए थे। 

नक्‍सली गतिविधियों के मामले में छत्‍तीसगढ़ सबसे संवीदनशील इलाकों में आता है। केंद्र ने यहां अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों का भी इंतजाम किया गया है। इसके बाद भी यहां नक्‍सली हमलों में कमी नहीं आई है। लोकल के लोगों के नक्‍सलियों को सहयोग देने की वजह से पुलिस को नक्‍सलियों को पकड़ने में मुश्किल हो रही है। घने जंगलों में भी कार्रवाई करने में भी मुश्किलें आ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: