नारायणमूर्ति सेवानिवृत्त हुए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

नारायणमूर्ति सेवानिवृत्त हुए.


भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के लिए शनिवार का दिन बहुत भावुक कर देने वाला होगा। उसके लाख से भी ज्यादा कर्मचारी इस विशाल कंपनी की आधारशिला रखने वाले नारायणमूर्ति को विदाई देंगे।  

 कंपनी के प्रमोटर नागावरा रामराव नारायण मूर्ति 20 अगस्त को चेयरमैन का अपना पद त्याग देंगे। नारायण मूर्ति ने अपने साथियों के साथ पटनी कंप्यूटर्स की पक्की नौकरी छोड़कर एक कंपनी स्थापित की जिसका नाम था इंफोसिस। 1993 में इस कंपनी का पब्लिक इश्यू आया। इस समय कंपनी ने अपने शेयर 95 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बेचे थे। धीरूभाई अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद यह दूसरी कंपनी थी जिसने अपने शेयरधारकों को मालामाल किया। उस समय अगर आप 95 रुपए प्रति शेयर के भाव से 100 शेयर खरीदते तो वह आज ढ़ाई करोड़ रुपए का होता। यह कमाल भारत में किसी और कंपनी ने नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं: