जस्टिस निर्मल यादव को अग्रिम जमानत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

जस्टिस निर्मल यादव को अग्रिम जमानत.


भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस निर्मल यादव को शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उसी हाईकोर्ट में काम करने के बाद सेवानिवृत हुई जज ने संबंधित हाईकोर्ट से ही मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत दिए जाने की मांग की।

याचिका पर जस्टिस प्रमोद कोहली ने सात सितंबर के लिए सीबीआई को नोटिस जारी कर 27 अगस्त को निर्मल यादव को विशेष अदालत में पेश होकर जमानत के मुचलके भरने के निर्देश दिए हैं। निर्मल यादव की तरफ से वकील एसके गर्ग ने सीबीआई अदालत से कहा कि उन्हें वकील के जरिए अदालत में पेश होने की छूट दी जाए। सीबीआई की तरफ से वकील अनुपम गुप्ता का इस पर विरोध दर्ज करने पर अदालत ने छूट देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गर्ग ने कहा कि उन्हें विशेष कोर्ट में 27 अगस्त से पहले या बाद में पेशी की छूट दी जाए, लेकिन अदालत ने यह राहत देने से भी इनकार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: