भ्रष्टाचार कम करने के लिए मजबूत लोकपाल बिल की मांग को लेकर अनशन पर अड़े अन्ना हजारे और उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के सुप्रीम इन्क्लेव में ठहरे अन्ना को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो यहां से निकलते हुए जेपी पार्क पहुंचने की तैयारी में थे। पुलिस ने हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अन्ना और केजरीवाल को हिरासत में लेकर अलग-अलग गाडियों में ले जाया जा रहा है।
दो हजार लोगों की भीड़ ने अन्ना को घेर लिया। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने अन्ना को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वो अन्ना को अनशन स्थल ले जा रहे हैं। पुलिस की तैयारी थी कि अन्ना को यहां से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया जाए और उन्हें अनशन स्थल तक पहुंचने ही न दिया जाए। सुप्रीम इन्क्लेव के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालांकि सोसायटी के लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। मयूर इन्क्लेव में एक ऐसा दरवाजा है जहां से अन्ना को चोरी-छिपे निकालने की योजना थी। पुलिस ने शर्तें नहीं मानने के कारण उन्हें जेपी पार्क में अनशन की इजाजत नहीं दी है। फिर भी अन्ना ने कहा था कि वह अनशन करेंगे। जेपी पार्क में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सैकड़ों अन्ना समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें