प्रभावी लोकपाल बिल को लेकर मंगलवार से अनशन की शुरुआत करने वाले अन्ना हजारे को गिरफ्तार किए जाने के बाद संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
हजारे की गिरफ्तारी की खबर के बीच जब मंगलवार को संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो दोनों सदनों में प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने प्रश्नकाल को रोके जाने और अन्ना हजारे पर चर्चा की मांग की।
लेकिन प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग को दोनों सदनों के अध्यक्षों ने अस्वीकार करते हुए विपक्ष के नेता को अपनी बात कहने का मौका दिया। लेकिन भारी हंगामे के बीच वे अपनी बात नहीं कह पाए। बाद में लोकसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए और राज्यसभा की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें