पटना के गुलाबी घाट पर सहारा इंडिया परिवार के सहयोग से बनाए बैकुंठधाम का उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया. राज्य सरकार पूरे बिहार में ऐसे 50 केन्द्र बनाने जा रही है जिसमें शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था है इसमें से 27 केन्द्र बनकर तैयार हैं जबकि बाकी 23 केन्द्रों में जमीन लेने और बाकी का काम पूरा किया जा रहा है.
पटना के गुलाबी घाट में बैकुंठधाम का निर्माण सहारा इंडिया परिवार के सहयोग से किया गया है. बैकुण्ठ धाम का मेंटेनेंस भी सहारा इंडिया परिवार करेगा. उद्घाटन के बाद इसे आज से आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण प्रेम कुमार समेत सहारा इंडिया परिवार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री और मंत्री ने सहारा इंडिया परिवार को बैकुंठधाम के निर्माण में आगे आने लिए शुभकामनाएं दी हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें