बिहार में बढ़ता अपराध, सुशासन की खुलती पोल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

बिहार में बढ़ता अपराध, सुशासन की खुलती पोल.

बिहार में अपराध का सिलसिला बढ़ता जा रहा है, सुशासन के दावों के विपरीत बढ़ते अपराध और प्रशासनिक विफलता एक बार फिर से बिहार को पुराने दिनों की और ले जाता दिखाई दे रहा है. प्रशासनिक दबंगई और पुलिसिया लालफीताशाही से अपराध का बढ़ता बोलबाला चिंतनीय होता जा रहा है.

बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खिरीबांध गांव में कल देर रात अपराधियों ने एक युवती के साथ बलात्कार के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) विजय कुमार वर्मा ने आज यहां बताया कि खिरीबांध गांव के मो. इसहक की बेटी कल देर रात शौंच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उसके साथ बलात्कार किया और पहचान छिपाने की नीयत से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीँ बिहार के ही औरंगाबाद जिले में लुटेरों ने सोमवार को एक बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिये। लुटेरों ने भागते समय गोलियां भी चलाईं, जिससे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस के अनुसार कुटुम्बा थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की महाराजगंज शाखा में तीन लोग घुस गये और हथियारों के बल पर कैश काउंटर पर रखे 5,46,551 रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले के अम्बा और कुटुम्बा थाना क्षेत्र से बाहर निकलने वाली सभी सड़कों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: