बिहार में नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

बिहार में नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या की.


बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने सोमवार की देर रात दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों मृतक चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने दोनों लोगों की हत्या कर शवों को डबुआ जंगल में फेंक दिया था। मृतकों में लाखु यादव और उसका भतीजा मनोज शामिल हैं। नक्सलियों ने मृतकों पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर नक्सली पर्चा भी फेंका है।

बांका के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाखु पूर्व में नक्सली संगठन से ही जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जमुई और बांका पुलिस संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ  छापेमारी अभिायान चला रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: