भ्रष्टाचार के बाद अवधपाल का इस्तीफा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 अगस्त 2011

भ्रष्टाचार के बाद अवधपाल का इस्तीफा.

उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा पद से हटाने की सिफारिश किए जाने के बाद प्रदेश के पशुधन विकास राज्यमंत्री अवधपाल सिंह यादव ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है। अवधपाल ने संवाददाताओं से कहा, मुझ पर लगे आरोपों से संबंधित लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट से जुड़ी खबरें बुधवार सुबह पढ़ने के बाद मैंने मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उसके बाद मैंने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट में मेरे खिलाफ कई आरोप लगाए जाने के बारे में जानकारी मिलने पर मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का फैसला किया। मैंने त्यागपत्र दे दिया है, ताकि मामले की स्वतंत्र जांच हो सके और सच्चाई सामने सके। चार बार के विधायक अवधपाल ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले को उचित मंच पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा, लोकायुक्त की रिपोर्ट पूरी तरह पढ़ने के बाद मैं इस मुद्दे को राज्यपाल, उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के समक्ष उठाऊंगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने मंगलवार को भ्रष्टाचार, तिहरे हत्याकांड और जबरन भूमि कब्जे के आरोपों से घिरे राज्य के पशुधन विकास मंत्री अवधपाल सिंह यादव को पद से हटाकर उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मायावती को मंगलवार को ही सौंपी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: