विवादास्पद फिल्म ‘आरक्षण’ पर तीन राज्यों में प्रतिबंध और कुछ जगहों पर छिटपुट प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को रीलिज हुई इस फिल्म को महानगरों में दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला. मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं और सिनेमाघरों के मालिकों ने कहा कि फिल्म को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बावजूद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में इसे दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला.
मुंबई के सिनेमाघरों में कड़ी सुरक्षा बीच फिल्म की शुरुआत अच्छी रही. यह फिल्म सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के मुद्दे पर आधारित है. पीवीआर पिक्चर के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, मुंबई के पीवीआर सिनेमाघरों में 62 से 65 प्रतिशत के साथ फिल्म की बेहतरीन शुरुआत हुई. मल्टीप्लेक्स श्रृंखला बिग सिनेमाज के एक अधिकारी ने कहा, शहर में फिल्म की शुरुआत अच्छी रही. भारी सुरक्षा के बीच लोग फिल्म देखने आए. मुंबई में फिल्म के शो रद्द नहीं किए गए. गेटी और मराठा सिनेमा के मालिक मनोज देसाई ने कहा, शुरुआत में हमने 55 से 70 प्रतिशत सीटें भरी देखीं. पीवीआर के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) राहुल सिंह ने कहा कि तुलनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश और पंजाब में फिल्म पर प्रतिबंध के बीच उत्तर में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. शुरुआत में 20 से 45 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं.
सिंह ने कहा, शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, शायद लोग आने और फिल्म देखने के लिए लंबे सप्ताहांत का इंतजार कर रहे हैं. यदि फिल्म को उत्तर प्रदेश और पंजाब में रिलीज किया जाता तो यह अच्छा व्यापार करती. उम्मीद है सप्ताह के खत्म होने पर दर्शकों की संख्या बढ़ेगी. कोलकाता में भी सिनेमाघर दर्शकों से भरे रहे और विरोध की खबरें नहीं मिली. प्रिया इंटरटेनमेंट के अरिजीत दत्ता ने कहा कि एक तहर से ‘आरक्षण’ को लेकर हुए विवाद के वाबजूद शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में फिल्म को अच्छी शुरुआत हुई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें